फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फोटो खींचने पर हुई कहासुनी, सगाई की खुशियों में गूंजने लगीं गोलियां, युवक के सिर में लगी गोली

Fri, 20 Nov 2026 10:36 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सगाई में फोटोग्राफी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। युवक के सिर में गोली लगी। आरोप है कि फोटोग्राफर ने फोन कर साथियों को बुला लिया। आठ-दस युवक तमंचों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
मुरसान सीएचसी में घायल कांति का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान के गांव नगला बाबू के एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार शाम सगाई समारोह के दौरान फोटोग्राफी को लेकर हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि फोटोग्राफर ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में तमंचों से लैस आठ-दस युवक गेस्ट हाउस में पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। इसमें दूल्हे के पड़ोसी युवक कांति के सिर में गोली लग गई। उसे बचाने पहुंचे भाई नीरज को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ मच गई। मेहमान जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


फोटोग्राफी को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, गांव नगला बाबू निवासी रमेश के बेटे विकास का बृहस्पतिवार शाम गांव के ही एक गेस्ट हाउस में सगाई समारोह था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि समारोह स्थल से कुछ सामान लेकर लोडर ऑटो निकल रहा था। इस बीच फोटोग्राफर की लाइट टूट गई, जिसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज फोटोग्राफर ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में आठ-दस युवक तमंचे लेकर गेस्ट हाउस पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos
विज्ञापन

लोग जान बचाने के लिए भागे
फायरिंग के दौरान दूल्हे के पड़ोसी कांति के सिर में गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। भाई को बचाने पहुंचे नीरज के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग से समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर की ओर भागने लगे।

दो आरोपी पकड़े, बाकी की तलाश
 सूचना पर मुरसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल कांति को सीएचसी मुरसान ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। साऊते योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना के संबंध में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें