फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हिस्ट्रीशीटर के बेटे की पिस्टल से चली गोली, युवक घायल

Tue, 24 Mar 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसै गांव में सोमवार शाम अवैध पिस्टल देखने के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, रजित सोलंकी (26) अपने फुफेरे भाई रन्नू के साथ बैठा था, तभी चचेरा भाई मोहित पिस्टल लेकर पहुंचा। पिस्टल देखने के दौरान रन्नू से ट्रिगर दब गया और गोली रजित के पेट में जा लगी। घटना के बाद मोहित पिस्टल लेकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने रन्नू को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि फरार युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें