फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के लिए अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

Mon, 20 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस में तालाब चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालाब रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की नगर पालिका प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू किए जाने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। ओवरब्रिज बनेगा तो तोड़फोड़ तो होनी है। ओवरब्रिज की जद में आने वाले सभी अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका महाबली से ध्वस्त कराएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका ने आगरा और अलीगढ़ राजमार्ग पर 400 मीटर तक ओवरब्रिज के लिए सड़क के बीच से साढे़ आठ-आठ मीटर दोनों तरफ से अतिक्रमणों को चिह्नित किया है। फिलहाल किसी दुकानदार को नोटिस तो नहीं मिले हैं, लेकिन कुछ दुकानदारों को यह अवश्य बता दिया गया है कि ओवरब्रिज के लिए सड़क के बीच से साढ़े आठ मीटर का क्षेत्र लिया जाएगा।

तालाब चौराहे पर बनी दुकानें लगभग आधी-आधी तोड़ी जा सकती हैं। कुछ दुकानों के नीचे से अंडरग्राउंड नाला भी निकल रहा है। दुकानें नाले के ऊपर बनी हुई हैं। आगरा रोड की तरफ रेलवे फाटक के पास भी काफी दुकानें ओवरब्रिज की जद में आ रही हैं। ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से दुकानदार परेशान हो उठे हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व पालिका अधिकारी आए थे। दुकान आधी से ज्यादा टूटेगी यह बोला है। दुकान चली गई तो बेरोजगार हो जाएंगे। 
-डब्बू, दुकानदार
नगर पालिका से दुकान के संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला है। सभी की टूटेंगी तो हमारी भी टूटेंगी। ओवरब्रिज भी बनना चाहिए। 
-महेंद्र, दुकानदार
तालाब रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण जनहित का काम है। रोजगार का एक मात्र साधन दुकान ही है। 
-साहिल, दुकानदार
-तालाब पर ओवरब्रिज बन रहा है, यह तो अच्छी बात है, लेकिन दुकान कितनी टूटेगी अभी नगर पालिका ने स्पष्ट नहीं किया है। 
-राजेश भाटिया, होटल संचालक

तालाब चौराहे पर दुकानों के आगे काफी अतिक्रमण हो गया है। जो भी अतिक्रमण हो रहे हैं, उन्हें ध्वस्त कराया जाएगा। अंडरग्राउंड पेयजल आपूर्ति और सीवर लाइनों की भी जांच की गई
विज्ञापन

है। ओवरब्रिज की जद में यदि आएंगी तो वह भी शिफ्ट कराई जाएंगी। 
-केके अग्रवाल, जेई, नगर पालिका परिषद 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें