माध्यमिक राजकीय विद्यालयों में खेलकूद पर अब विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन ने विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए बजट जारी कर दिया है। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
शासन ने जिले के 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए 575000 रुपये का बजट जारी किया है। राज्य परियोजना निदेशक ने राजकीय विद्यालयों में खेल गतिविधियों की सूची भी जारी की है। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयेाजन किया जाएगा। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद सामग्री के लिए बजट प्राप्त हो गया है। यह बजट विद्यालयों को जारी कर दिया गया है।