फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसडीओ, जेई को पटककर मरवाने की दी धमकी

Fri, 09 Jun 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला कांच में बृहस्पतिवार को बकाएदार का कनेक्शन काटने पर फोन पर कुछ लोगों ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) को पटककर मरवाने और आग लगाने की धमकी दी गई। विद्युत अधिकारी इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन







सीधामई फीडर के गांव हरीनगर छीतीपुर ग्राम पंचायत के माजरा नगला कांच में उपभोक्ता पर 90 हजार रुपये का बकाया है। बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मियों की टीम ने उनके नलकूप कनेक्शन को काट दिया। उपभोक्ता ने गांव हरीनगर छीतीपुर में एक युवक के यहां पहुंचकर नलकूप की लाइन जुड़वाने के लिए संविदा कर्मी पर दवाब बनाया।






आरोप है कि जब लाइनमैन ने कनेक्शन जोड़ने से मना किया तो युवक और उसके कुछ साथियों ने लाइनमैन के फोन पर गाली-गलौज करते हुए एसडीओ व जेई को पटककर मरवाने की बात कही। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। एसडीओ का कहना है कि उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।जल्द ही नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें