फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ः कल्पना का टिकट कटा, अब ऋतु होंगी उम्मीदवार

Sun, 05 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
बसपा ने कुछ दिनों के भीतर ही एक और बड़ा धमाका करते हुए हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बदल दिया। छह नवंबर को  नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले रविवार को बसपा ने पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी कल्पना उपाध्याय की जगह पूर्व राज्य मंत्री मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। मुकुल भी रामवीर के छोटे भाई हैं।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन राही, जोन इंचार्ज लल्लनबाबू एडवोकेट ने पूर्व मंत्री के आगरा रोड स्थित आवास पर इस बदलाव की घोषणा की। हालांकि इस बदलाव को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार तो शनिवार से ही गर्म था। रविवार   शाम को इन चर्चाओं पर मुहर भी लग गई। 

पूर्व मंत्री ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी कल्पना उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका नाम मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत बामौली की वोटर लिस्ट में है। उसे कटवाने के लिए 30 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही कल्पना को एक नवंबर को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया था। वोटर लिस्ट से उनका नाम कटवाने के लिए जो ऑनलाइन आवेदन किया गया था, उसमें कुछ तकनीकी अड़चनें आ गईं, जिससे उनका नाम गांव की मतदाता सूची से नहीं कट पाया। 
विज्ञापन


इस पूरी स्थिति से पार्टी अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती को अवगत कराया गया तो उनके निर्देश पर कल्पना की जगह ऋतु उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पूरी पार्टी और पूरा परिवार ऋतु उपाध्याय को विजय दिलाने के लिए काम करेगा। रामवीर ने कभी अपने बेहद करीबी रहे भाजपा प्रत्याशी     आशीष शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। वार्ता में पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, केके दीक्षित, बॉबी दीक्षित, अनिल शर्मा, विकास शर्मा, कपिल मोहन गौड़ एडवोकेट आदि बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें