फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बाइकों की भिड़ंत में भाई सहित दो बहन घायल, युवक की हालत नाजुक

Mon, 20 Nov 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एटा जिले के निधौलीकलां निवासी सतेंद्र किसी काम के सिलसिले में बाइक से अलीगढ़ के कस्बा गोरई जा रहा था। बाइक पर उसकी बहन करिश्मा और पूनम भी साथ में थी। जैसे ही वह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव टुकसान के निकट पहुंचा तभी उसकी बाइक में एक बाइक ने टक्कर मार दी। तीनों बहन-भाई गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के इगलास रोड पर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार एक युवक व उसकी दो बहन घायल हो गईं। इन्हें उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पतला की इमरजेंसी में लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


एटा जिले के निधौलीकलां निवासी सतेंद्र 19 नवंबर को किसी काम के सिलसिले में बाइक से अलीगढ़ जिले के कस्बा गोरई जा रहा था। बाइक पर उसकी 16 वर्षीय बहन करिश्मा और 14 वर्षीय पूनम भी साथ में थी। जैसे ही वह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव टुकसान के निकट पहुंचा तभी उसकी बाइक में एक बाइक ने टक्कर मार दी। 

तीनों बहन-भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन तीनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर होने पर पजिरन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें