फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खबर का असर, कई साल से टूटी पुलिया दो दिन में दुरुस्त, ग्रामीणों-स्कूली बच्चों को मिली राहत

Sat, 31 Oct 2026 03:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टूटी पुलिया के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ड्यूटी से लौटने वाले लोगों के साथ ही कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
चंदपा में टूटी पुलिया की जगह नई तैयार करते मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान ब्लॉक के गांव महमूदपुर ब्राह्मणान में मुख्य मार्ग पर कई साल से टूटी पड़ी पुलिया की समस्या का समाधान हो गया है। अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और दो दिन के अंदर ही पुरानी की जगह नई पुलिया बनवा दी गई।

विज्ञापन


टूटी पुलिया के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ड्यूटी से लौटने वाले लोगों के साथ ही कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान और सचिव से भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने पुलिया की मरम्मत कराई। नई पुलिया बनने से अब स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस मार्ग से हाथरस, मुरसान, सादाबाद, आगरा और दाऊजी जाने वाले लोग भी गुजरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें