फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बृजभूषण शरण ने योग गुरु पर साधा निशाना, बोले-रामदेव पर हर राज्य में मिलावट के केस, उन पर क्या बात करें

Fri, 18 Sep 2026 07:51 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पतंजलि द्वारा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में उनके खिलाफ दायर 50 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर देश की हर अदालत और हर राज्य में मुकदमे दर्ज हैं, दवा से लेकर घी तक में मिलावट के केस चल रहे हों, ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करने का कोई औचित्य ही नहीं है।
विज्ञापन
हाथरस मेला में कैसरगंज के पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ करने पहुंचे कैसरगंज के पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला। 

विज्ञापन


पतंजलि द्वारा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में उनके खिलाफ दायर 50 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर देश की हर अदालत और हर राज्य में मुकदमे दर्ज हैं, दवा से लेकर घी तक में मिलावट के केस चल रहे हों, ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करने का कोई औचित्य ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दंगल को नई पीढ़ी यानी जेन जी और युवाओं को समर्पित करते हुए अखाड़े की परंपरागत कुश्ती को आधुनिक रूप देने का आह्वान किया। 

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहले एक पहलवान भारी और दूसरा कमजोर होता था, तब 'चित-पट' की कुश्ती चलती थी। अब वह जमाना लद चुका है। आज पूरी दुनिया अंकों के आधार पर लड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए दाऊजी मेले में भी अधिकृत नियमों के तहत मुकाबले शुरू कराए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बदलाव ट्रेडिशनल रेसलिंग को सीधे ओलंपिक तक ले जाएगा। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि 4-5 भार वर्गों के बच्चों को बुलाएं और सबको समान पुरस्कार दें, क्योंकि मेडल छोटे वजन का हो या बड़े का, देश के लिए उसका मान बराबर होता है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह, हसायन ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, संयोजक विपुल गौड़, सूर्य प्रताप, विकास भारद्वाज, मुकेश चौहान, अशोक शर्मा, सुमित शर्मा, संदीप जादौन, सुभाष उपाध्याय, प्रशांत शर्मा और जय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व आयोजक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें