फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव वालों को है इंतजार, हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी दुल्हन, लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार

Sat, 25 Apr 2026 09:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हेलीकॉप्टर करीब 11 बजे गांव में उतरेगा। गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है। 
विज्ञापन
दुल्हन की हेलिकॉप्टर से होगी विदाई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव मढ़नई में एक शादी को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। गांव निवासी एवं उत्तर रेलवे में कार्यरत चिकित्सक सोमवीर चौधरी का विवाह मथुरा निवासी रानी के साथ 25 अप्रैल को दिल्ली स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम से संपन्न हुआ। विवाह के बाद 26 अप्रैल को दुल्हन हेलीकॉप्टर से सीधे गांव मढ़नई पहुंचेगी।

विज्ञापन


गांव मढ़नई निवासी सुनील कुमार एडवोकेट ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर करीब 11 बजे गांव में उतरेगा। गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है। 

दुल्हन के हेलीकॉप्टर से आगमन की खबर फैलते ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। दुल्हन के स्वागत के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं और पूरे गांव को सजाया-संवारा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें