सादाबाद मुख्य बाजार से होकर निकालती रामवीर उपाध्यायय की शवयात्रा। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
लंबे समय तक जिले की राजनीति के नायक रहे पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की शवयात्रा शनिवार को मुख्य बाजार से होकर निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शनिवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष वाहन में आगरा से हाथरस ले जाया गया तो इस दौरान कस्बे के मुख्य बाजार से भी उनकी अंतिम यात्रा निकली। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े।
उनका पार्थिव शरीर हाथरस रोड स्थित उनके आवास पर भी कुछ समय के लिए रखा गया। इसके बाद अंतिम यात्रा हाथरस के लिए रवाना हो गई। पैतृक गांव बामौली में हुए अंतिम संस्कार में भी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।