फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डंपर की टक्कर से भट्ठा मुनीम की मौत

Fri, 26 Jun 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सांदलपुर स्थित विजय भट्ठा पर कार्यरत 50 वर्षीय मुनीम पूरन सिंह की बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात डंपर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के गांव नगला छाहरी निवासी पूरन सिंह पुत्र वेदरिया राम पिछले करीब 20 वर्षों से सांदलपुर के विजय भट्ठा पर मुनीम का कार्य कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:40 बजे वह भट्ठे के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें