फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेेक डाउन, फॉल्ट से लड़खड़ाई बिजली

Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने फिर बिजली आपूर्ति को झटका दे दिया। सोमवार को पूरे दिन हुई बारिश से जिलेभर में कई स्थानों पर हुए फॉल्ट और ब्रेक डाउन ने बिजली आपूर्ति को बेपटरी कर दिया। विद्युत टीमें पूरे दिन इन फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए जुटी रहीं।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में बिजली का भी हाल-बेहाल हो गया है। सोमवार को तो दिनभर के 12 घंटाें में सिर्फ दो से तीन घंटे ही लोगों को बिजली मिल सकी। शहर में अलीगढ़ रोड, आगरा रोड, मुरसान रोड, मथुरा रोड और जलेसर रोड पर विद्युत लाइनों में ब्रेक डाउन हो गए। कई जगह इंसुलेटर और जंफर जल गए।

प्रगतिपुरम, वाटर वर्क्स, ओढ़पुरा बिजलीघर पर कई घंटो तक फीडर ठप पड़े रहे। सासनी में बिजलीघर में पानी भर जाने से कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सासनी के लोगों को तीन दिन से सिर्फ पांच से छह घंटे ही आपूर्ति मिल सकी है।
विज्ञापन


सादाबाद में गीगला, वेदई सहित अन्य कई बिजलीघरों में बारिश का पानी घुस गया। फीडर ठप हो गए, जिस वजह से लोगों को दिनभर में दो से तीन घंटे ही आपूर्ति मिल सकी। सुबह सुबह आपूर्ति न होने से लोगों को नहाने धोने के लिए पानी भरने तक को तरस गए।
विज्ञापन


एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि बारिश के कारण कई जगह फॉल्ट हो गए थे, जिस वजह से आपूर्ति को सुचारू रखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें