फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बंद मकान का ताला तोड़ा, हजारों का सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में चोरी की वारदातें नहीं थम रही और बदमाश पुलिसकर्मियों के मकानों को निशाना बना रहे हैं। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी स्थित दरोगा के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के लोग शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए और बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, सामान और आभूषण चोरी कर लिए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगला अलगर्जी निवासी दयाशंकर सिंह एटा में पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दयाशंकर के भाई की बेटी की दिल्ली में 12 फरवरी की शादी थी, जिसके चलते नगला अलगर्जी के मकान से ताला लगाकर उनका बेटा अजय कुमार पूरे परिवार के साथ दिल्ली शादी में शामिल होने के लिए गया था। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़ लिया और यहां पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। दिल्ली से लौटने पर अजय को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसआई विपिन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। छानबीन की जा रही है। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि जिले में चोरी की वारदातें नहीं थम रही। तीन दिन पहले बल्देवनगर में एक एसआई के यहां बदमाशों ने लाखों की चोरी की थी। उसके अगले दिन बजरंग दल के जिला संयोजक के घर में चोरी की और अब एक दरोगा के बंद मकान को निशाना बनाया।

नगला अलगर्जी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें