फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंदिर से मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति चोरी, लोगों में आक्रोश, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 28 Dec 2024 11:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आनंदेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में मां दुर्गा की 50 किलो वजन की पीतल की प्रतिमा लगी हुई थी। 28 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे जब लोग मंदिर में पूजा करने गए वहां से मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति गायब थी।
विज्ञापन
कचौरा का मंदिर जहां से प्रतिमा चोरी हो गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कस्बा कचौरा के श्री कृष्ण देवालय के सामने गली में आनंदेश्वर मंदिर से 28 दिसंबर की सुबह 10 बजे चोर मां दुर्गा की 50 किलो वजन की पीतल की मूर्ति चोरी कर ले गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। तहरीर के आधार पर पुलिस मूर्ति चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बता दें कि कस्बे में जनता आयुर्वेदिक फार्मेसी के पास वाली गली में आनंदेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में मां दुर्गा की 50 किलो वजन की पीतल की प्रतिमा लगी हुई थी। 28 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे जब लोग मंदिर में पूजा करने गए वहां से मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति गायब थी। यह देखकर लोगों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया।

इससे पहले पूजा करने गए लोगो ने बताया कि जब वह पूजा करने गए तो माता की प्रतिमा मंदिर में लगी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस जल्द ही मूर्ति को बरामद करेगी और इसे चोरी करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें