फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र महामंत्री का निधन, तबियत थी खराब

Sun, 12 Nov 2023 12:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नंदिनी देवी के पति अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई थी। शहर के निजी अस्पताल में दो दिन तक उनका उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
नंदिनी देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र की महामंत्री नंदिनी देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई। नंदिनी देवी की मौत की सूचना से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


नंदिनी देवी के पति अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई थी। शहर के निजी अस्पताल में दो दिन तक उनका उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। पति का आरोप है कि आगरा के निजी अस्पताल ने बीमारी से संबंधित कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई। 11 नवंबर को दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो एंबुलेंस दी गई, वह भी नोएडा में खराब हो गई है। वेंटिलेटर भी नहीं मिल सका। नंदिनी देवी भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें