फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को पेड़ से उतारने के लिए युवाओं ने संभाला मोर्चा 

Sat, 11 Nov 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा तेंदुअा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित गांव नगला पदम में 12 घंटे तक तेंदुए की दहशत रही। तेंदुआ को पेड़ से उतारने में वाइल्ड लाइफ की टीम को पसीने छूट गए। इंजेक्शन से बेहोश करने के बाद तेंदुआ पेड़ की डालों में फंस गया लेकिन कोई उसे नीचे उतारने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस पर गांव के युवाओं ने मोर्चा संभाला और पेड़ पर चढ़कर बेहोश तेंदुए को नीचे गिराया तब जाकर उसे काबू किया जा सका।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने देखा कि वन विभाग व वाइल्ड लाइफ की टीम भी तेंदुए का कुछ नहीं कर पा रहीं हैं। तेंदुआ टस से मस नहीं हो रहा है तो ग्रामीणों ने तेंदुए पर नीचे से ही ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे तेंदुआ पेड़ पर इधर से उधर उछलने लगा। फिर भी वह नीचे नहीं आया। आखिर में तेंदुआ ऐसी जगह आ गया, जहां से वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम के सदस्यों को तेंदुए पर निशाना साधने का काम आसान हो गया।

बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद तेंदुआ पेड़ पर ही बेहोश तो हो गया, लेकिन नीचे नहीं गिरा। वह पेड़ की डालियों में ही अटक गया। इसके बाद गांव के ही सत्यवीर कमांडो, कृष्णवीर, राहुल, विकास, दीपक आदि पेड़ पर चढ़ गए। इन युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए पेड़, रस्सी आदि के सहारे पेड़ पर बेहोशी की हालत में पड़े तेंदुए को नीचे गिरा दिया। 
विज्ञापन


पेड़ से गिरने के बाद भागने की कोशिश की 
पेड़ से नीचे गिरने के बाद होश में आए तेंदुए ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया। वाइल्ड लाइफ एसओएस के डायरेक्टर बैजूराज, डॉ. गऊचरन, श्रेष्ठ पचौरी, करनवीर, हाथम बंसल, राजकुमार, राधेश्याम, कुलदीप और डॉ. मुकुल ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। यहां से यह टीम तेंदुए को आगरा स्थित अपने सेंटर के लिए ले गई। 

किसानों की आलू की फसल हुई बेकार 
सादाबाद। रजवाहे के किनारे लगे पेड़ पर तेंदुए के चढ़ जाने की वजह से आसपास के खेतों में बोई गई आलू की फसल भी खराब हो गई। भीड़ ने फसल को रौंद डाला। इससे किसानों में भी आक्रोश देखने को मिला। जिन किसानों की फसल खराब हुई, उनका कहना था कि तेंदुए की वजह से भीड़ ने उनकी फसल को रौंद दिया, इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। 

पुलिस फोर्स मंगाकर हटाई भीड़ 
तेंदुआ किसी पर हमला न कर दे, इसके लिए वन विभाग के अधिकारी भीड़ को वहां से हटने के लिए बार-बार कहते रहे, लेकिन भीड़ पेड़ के पास से हटने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद इन अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को बुलाया। एसओ केपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर भीड़ को वहां से हटाया जा सका। इसके बाद वाइल्ड लाइफ एसओएस आगरा की टीम ने जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें