फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के रिजल्ट में बेटों ने दिखाया दम, बेटियां भी नहीं रही किसी से कम

विज्ञापन
सीबीएसई 10वी में पास होने के बाद सेल्फी लेते विद्यार्थी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में जहां बेटों ने दम दिखाया, वहीं पर बेटियां भी किसी से कम नहीं रहीं। यहां पर छात्र-छात्राओं ने काफी अच्छे अंक प्राप्त किए। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र गौरव ने 99.6 अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में भले ही छात्राओं ने बाजी मारी हो, लेकिन 10वीं में बेटों ने भी ने दम दिखाया है। जिले की टॉप-10 सूची में चार छात्राएं शामिल हैं। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस के गौरव गौड़ ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है। डीपीएस हाथरस की आयुषी अग्रवाल 99 फीसदी अंकों के साथ दूसरे पर रहीं। संत फ्रांसिस की पाखी दीक्षित 98.06 फीसदी अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्रशांत कुमार और आरपीएम कॉलेज के विनायक ने संयुक्त रूप से 98.02 फीसदी अंकों के साथ चौथा स्थान पाया। बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल के हर्ष अग्रवाल ने 98 फीसदी अंकों के साथ जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया। यहां पर रिजल्ट अच्छा होने की बात पर विद्यार्थी व उनके परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आए।

सीबीएसई 10वीं में पास होने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी।- फोटो : HATHRAS

सीबीएसई 10वी में पास होने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी।- फोटो : HATHRAS

सीबीएसई की परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करते पालिकाध्यक्ष आ- फोटो : HATHRAS

गौरव गौड़- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें