ब्लॉक हाथरस पर प्रदर्शन करते प्रधान संगठन के पदाधिकारी ।विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने मनरेगा अकाउंटेंट अजय भारद्वाज द्वारा नूरपुर प्रधान प्रतिनिधि से अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा है कि मनरेगा अकाउंटेंट द्वारा प्रधानों से मनरेगा से संबंधित कार्य में रिश्वत मांगने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
संगठन इसके विरोध में मनरेगा कार्यों का बहिष्कार करेगा। संगठन ने सभी प्रधानों को अपनी पंचायत में मनरेगा से संबंधित कार्य न कराने के निर्देश दिए हैं। संगठन ने प्रधानों को चेतावनी दी है कि यदि किसी प्रधान ने मनरेगा का कार्य कराया तो संगठन उस प्रधान का पूर्णतः बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज सिसौदिया, गौरव प्रताप सिंह, योगेन्द्र, राज सिसौदिया, बंटू प्रताप, लाल सिंह, दीपक सिंह, राजकुमार, नीरज सिंह, कन्हैया सारस्वत, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद