फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मनरेगा कार्य का बहिष्कार, प्रधानों ने मनरेगा अकाउंटेंट पर लगाए आरोप

विज्ञापन
ब्लॉक हाथरस पर प्रदर्शन करते प्रधान संगठन के पदा​धिकारी ।विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
विज्ञापन
अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने मनरेगा अकाउंटेंट अजय भारद्वाज द्वारा नूरपुर प्रधान प्रतिनिधि से अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा है कि मनरेगा अकाउंटेंट द्वारा प्रधानों से मनरेगा से संबंधित कार्य में रिश्वत मांगने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन




संगठन इसके विरोध में मनरेगा कार्यों का बहिष्कार करेगा। संगठन ने सभी प्रधानों को अपनी पंचायत में मनरेगा से संबंधित कार्य न कराने के निर्देश दिए हैं। संगठन ने प्रधानों को चेतावनी दी है कि यदि किसी प्रधान ने मनरेगा का कार्य कराया तो संगठन उस प्रधान का पूर्णतः बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज सिसौदिया, गौरव प्रताप सिंह, योगेन्द्र, राज सिसौदिया, बंटू प्रताप, लाल सिंह, दीपक सिंह, राजकुमार, नीरज सिंह, कन्हैया सारस्वत, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें