फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी का पर्चा खरीद लिया, मतदाता सूची में नाम ही नहीं

विज्ञापन
पत्नी का नाम मतदाता सूची से गायब होने की जानकारी देते बहादुर सिंह। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

मतदाता सूची की गड़बड़ियां केवल मतदान करने वालों को ही नहीं, बल्कि चुनाव लड़ने वालों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर रही है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगरिया पट्टी देवरी का प्रधान पद इस बार महिला आरक्षित है। गांव के निवासी बहादुर सिंह ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के लिए नामांकन पत्र भी खरीद लिया, लेकिन जब मतदाता सूची देखी तो इसमें से उसकी पत्नी का नाम गायब था। बहादुर सिंह अब मतदाता सूची में पत्नी का नाम दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन जब ब्लॉक कार्यालय पर निरीक्षण के लिए पहुंचे तो बहादुर सिंह ने उन्हें इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने एसडीएम सिकंदराराऊ मनोज कुमार सिंह को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बहादुर सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बीएलओ से मिलकर उनकी पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटवाया है। वह कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें