क्षेत्र के गांव गंगापुर में पांच दिन पूर्व लगे मेले में नौटंकी के दौरान महिला डांसरों के साथ नाचने वाले दो लेखपालों को एसडीएम केहरी सिंह ने निलंबित कर दिया। एसडीएम ने दोनों लेखपालों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात भी कही।
क्षेत्र के गांव गंगापुर में मेले में नौटंकी के दौरान मंडनपुर मार्ग पर लेखपाल बृजेश कौशिक और मुकेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर डांसराें के साथ नाचते हुए जमकर नोटों की बौछार कर रहे थे। दोनों लेखपालों ने महिला डांसर का हाथ चूमते हुए उसे कई बार मंच से खींचने का भी प्रयास किया। इस दौरान मेले में नौटंकी के समय पुलिस भी थी। मगर वह लेखपाल जान पहचान के होने के कारण कुछ भी नहीं कह पाए। लेखपालों के कारण जब कुछ ग्रामीण स्टेज तक पहुंचने लगे तो पुलिस और आयोजकों के रोके जाने पर रात्रि में जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान पुलिस ने पूरे मामले को दबाने के लिए फैसला भी करा दिया था। मगर पांच दिन बाद नौटंकी कार्यक्रम की वीडियो को किसी ग्रामीण सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। वहीं, एसडीएम सिकंदराराऊ केहरी सिंह ने बताया कि दोनों लेखपालों क ो निलंबित कर दिया है। किसी भी सरकारी कर्मचारी को सामाजिक आयोजनाें में जाकर इस तरह की अश्लीलता फैलाने की इजाजत नहीं दी जाती है।
लेखपालों ने नौटंकी में महिला डांसरों के साथ डांस करते हुए नोटाें की बौछार करके हाथ चूमने का मामला काफी शर्मनाक है। उन्हाेंने बताया कि लेखपालों के खिलाफ अभी तो हाथ पकड़कर चूमने पर छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।