फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के गेट पर टेम्पो में जन्मा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के गेट पर टेंपो में जन्मा बच्चा
विज्ञापन

गांव नगला खिरनी की गर्भवती महिला को टेंपो में लेकर परिजन पहुंचे अस्पताल
जिला महिला अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही महिला ने टेंपो में दिया बच्ची को जन्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अस्पताल के गेट पर चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी की महिला ने टेंपो में बच्ची को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी होते ही तुरंत ही अस्पताल की महिला कर्मी बच्ची और महिला को अपने साथ अस्पताल में ले गईं।
बुधवार को चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी निवासी सुनील कुमार की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस को न बुलाकर महिला को एक टेंपो में लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही महिला ने टेंपो में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद यहां पर आई महिला स्वास्थ्य कर्मी बच्ची और महिला को अपने साथ अस्पताल में अंदर ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर महिला के परिजनों से उसे टेंपो में लाने का कारण पूछा गया तो बताया कि अगर सरकारी एंबुलेंस बुलाते तो वह वहीं किसी पास के अस्पताल तक ही छोड़कर आते। हमें जिला महिला अस्पताल आना था, इसलिए टेंपो में लेकर चले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें