फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ: एनएच -34 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर

Sat, 28 Nov 2026 05:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाइक पर सवार होकर दो लोग सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे थे। सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत एनएच -34 पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


एटा के थाना निधौली कलां के गांव भूपतपुर निवासी ओसपाल और योगेश बाइक से अपने गांव से सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंडी समिति के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को ट्रॉमा सेंटर और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें