अनुज अपनी पत्नी वंदना को बोलेरो गाड़ी में अपनी सुसराल बरौला थाना दाऊजी जा रहा था। जैसे ही बोलेरो परसौरा रजवाहे के लिंक मार्ग से सादाबाद जलेसर मार्ग पर आगे बढ़ी, उसी समय सामने एक बाइक पर तीन सवार आ गए। उनको बचाने के चक्कर में बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई।
सहपऊ क्षेत्र में 23 अक्तूबर सुबह सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास परसौरा रजवाहे के पुल पर बाइक युवकों को बचाने के चक्कर में बोलेरो रोड के किनारे गड्ढे में गिर गई। बोलेरो से पति-पत्नी को बाहर निकाल उनके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
गांव नगला विशी निवासी पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह का पुत्र अनुज अपनी पत्नी वंदना को बोलेरो गाड़ी में अपनी सुसराल बरौला थाना दाऊजी जा रहा था। जैसे ही बोलेरो परसौरा रजवाहे के लिंक मार्ग से सादाबाद जलेसर मार्ग पर आगे बढ़ी, उसी समय सामने एक बाइक पर तीन सवार आ गए। उनको बचाने के चक्कर में बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई।
गनीमत यह रही कि दपित्त को अधिक चोट नहीं आई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही वहां भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने पति-पत्नी को बोलेरो से बाहर निकाला और उनके परिजनों को सूचित कर दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में हाइड्रा मंगाकर गड्ढे से बोलेरों को बाहर निकाला। रोड पर कुछ देर के लिए जाम सा लग गया । पुलिस ने जाम खुलवाकर आवागमन को सुचारू कराया ।