फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सो निहाल, सत श्रीअकाल.. से गूंजा शहर

Wed, 27 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से पूरा शहर गुंजाय मान हो गया। मौका था, त्याग और वीरता के परिचायक सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 15वें प्रकाशोत्सव का। बुधवार को शहर में नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। करीब दो दर्जन से अधिक झांकियों और बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं पुष्प वर्षा की गई तो कहीं लंगर बांटा गया। संगत को जलपान कराया गया। पूरे दिन शहर में शोभायात्रा की धूम मची रही। 
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब में सुबह शोभायात्रा निकली। गुरुद्वारे में सबसे पहले अतिथियों ने गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास की। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने अरदास कराई। मुख्य अतिथि एसपी डॉ. एसएस चन्नप्पा, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सपा नेता राम नारायण काके, राकेश अग्रवाल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तजवंत कालरा ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। तजवंत कालरा ने सभी का स्वागत किया। गुरुद्वारा कमेटी ने अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। 

नगर कीर्तन का हुआ जोशीला स्वागतनगर कीर्तन शोभायात्रा का अलीगढ़ रोड, तालाब चौराहा, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, बागला मार्ग, हनुमान चौक, बागला कॉलेज मार्ग पर लोगाें ने नगर कीर्तन का जोशीला स्वागत किया। नगर कीर्तन में साथ चल रहे तजवंत कालरा सहित अन्य लोगों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। -----हैरतअंगेज करतबों ने किया रोमांचितनगर कीर्तन में सिख युवक बसंती ध्वज थामकर शोभायात्रा का आगाज कर रहे थे। इनके पीछे महिला और पुरुष पंच प्यारों के करीब दर्जन भर जत्थे हाथों में तलवार और बसंती ध्वज थामकर चल रहे थे। दिल्ली अलीगढ़, अतरौली से आए निहंग सिंध के जत्थों ने लाठी-डंडों, रॉड आदि से रोमांचक और हैरतंगेज करतब, तलवारबाजी और कलाबाजियां दिखाकर लोगों को दांतो तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। अकाल फौजी जत्थों ने बारूदी धमाकों से वातावरण को दहलाकर रख दिया। कई जत्थे गुरु महिमा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन

ये प्रमुख लोग रहे मौजूदचेयरमैन डौली माहौर, हरवंश अरोड़ा बल्ले भाई, नवीन अरोरा, प्रशांत शर्मा, प्रवीन वार्ष्णेय, भवतोष मिश्र, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, विजय प्रेमी, श्यामसुंदर शर्मा बंटी, सुरेश ग्रोवर, आशीष शर्मा, गुलशन सूरी, सरदार चम्मेल सिंह, प्रतिनिधि वासुदेव माहौर, सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, आशीष गोयल, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, मनोज अग्निहोत्री, विनोद चौधरी, आकाश बग्गा, बलवीर सिंह वर्मा, भूपेंद्र दयाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मोनू कुशवाहा, संदीप दीपक सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें