फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सो निहाल, सत श्री अकाल-- से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से मंगलवार को शहर का पूरा वातावरण गूंज उठा। मौका था गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव का। मंगलवार को शहर में नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। दो दर्जन से अधिक झांकियां और बैंड बाजों के साथ निकाले गए कीर्तन का शहर में जगह जगह स्वागत किया गया। कहीं पुष्पवर्षा की गई तो कहीं लंगर बांटा गया। कहनीं संगत को जलपान कराया तो कही गुरुग्रंथ साहिब की आरती उतार कर भोग लगाया गया। पूरे दिन शहर में शोभायात्रा की धूम मची रही। पंजाबी मार्केट में रंग बिरंगे गुब्बारों से सजावट की गई।
अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब से सुबह शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे में सबसे पहले अतिथियों ने गुरुग्रंथ साहिब की अरदास की। अरदास मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने कराई। शोभायात्रा का शुभारंभ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, विधायक सदर हरीशंकर माहौर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सीओ सिटी रामशब्द यादव, कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मनोज शर्मा, गुरुद्वारा प्रेसीडेंट तजवंत कालरा, नवीन अरोरा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अगम प्रिय सत्संगी आदि ने झंडी दिखाकर किया। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न बाजारों में भ्रमण के बाद पुन: गुरुद्वारा पर पहुंचकर नगर कीर्तन समाप्त हुआ। शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय का भी इस मौके पर आयोजकों ने जोशीला स्वागत किया। अखिल भारतीय विद्यालय परिषद ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का हुआ जोशीला स्वागत
नगर कीर्तन शोभायात्रा का बागला मार्ग, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, हनुमान चौक आदि स्थानों पर जोशीला स्वागत किया गया।
सेवा भाव देख हैरत में पड़े लोग
गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे महिलाएं और युवतियां झाड़ू लगाते और पानी का छिड़काव करते हुए चल रही थीं। जिस रास्ते से पंच प्यारे गुजरे वह रास्ते एक दम साफ सुथरे नजर आए। हर कोई इस तरह के सेवा भाव को देखकर हैरत में पड़ गया। नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल दिल्ली के जत्थे ने खूब हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

ये रहे नगर कीर्तन में मौजूद
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अगम प्रिय सत्संगी, कैलाश चंद्र जैन, श्यामसुंदर बंटी, ज्ञानी हरपाल सिंह, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अमित साहनी, जीतू शर्मा, ओंकार सिंह वर्मा, लब्बू पंडित, बिरजो पहलवान, गुलशन अरोरा, अविनाश अरोरा, रहीस अहमद अब्बासी, रिजवान अहमद कुरैशी, मांटू अरोरा, योगा पंडित, एलएन शर्मा एडवोकेट, अश्वनी सूरी, गोपाल किशन, श्यौराज मलिक, राजा मलिक, रामू अरोरा, नरेंद्र ग्रोवर, ललतेश गुप्ता, प्रवीन वाष्र्णेय, प्रशांत शर्मा, प्रवीन शर्मा, कैलाश कूलवाल, प्रशांत मिश्र, अनुरोध शर्मा, अशोक बागला, किशन अरोरा, शिवा ग्रोवर, रवि, बृजमोहन शर्मा, कपिल अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

नगर कीर्तन के शुभारंभ पर पहुचे डीएम को गुल्दस्ता देकर सम्मानित करते समाज सेवी नवीन अरोरा।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें