परिजनों ने कोल्ड स्टोरेज में जाकर मालूमात की लेकिन यहां से भी कोई संतुष्ट जबाव नहीं मिला। परिजन 2 मई की रात में कोतवाली सहफ पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतक की पुत्री मोनिका ने बताया कि उन्हें रात में ही फोन कॉल आई और उसने बताया गया कि उनके पिता मिल गए हैं। जब वह कोल्ड स्टोर पर पहुंचे तो उनको बताया गया कि उनका शव कोल्ड स्टोर की दूसरी मंजिल पर बने एक चेंबर में पिलर पर गले में गमछा बंधा हुआ लटका है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजकुमार के शव को देख परिजनों ने खासा हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक कोल्डस्टोरेज पर हंगामे की स्थिति बनी रही। परिजनों ने कोल्डस्टोरेज स्वामी के पुत्रों सहित अन्य लोगों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने मृतक के भतीजे टीटू की तहरीर पर कोल्ड स्टोरेज स्वामी के पुत्र शिव कुमार गौतम, लक्ष्मी नारायण गौतम निवासी सेंधरिया हाल निवासी सादाबाद, नीरज निवासी सेंधरिया, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधक, मशीन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।