फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तालाब में मिला अज्ञात किशोर का शव

Wed, 10 Jun 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गोपालपुर के तालाब में मंगलवार की दोपहर दो बजे एक किशोर (16-17) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान अखिलेश (18) पुत्र कुंवर सिंह निवासी ढोलना जिला कासगंज के रूप में हुई है। वह दो महीने से लापता था। आगरा में उसका इलाज चल रहा था। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त ग्रामीणों ने तालाब में हलचल देखी। नजदीक जाकर देखने पर लगभग 16-17 वर्षीय किशोर का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किशोर की मौत हुए ज्यादा देर नहीं हुई है। शव की स्थिति सामान्य थी और उसमें सड़न या अन्य ऐसे लक्षण नहीं थे। इससे संभावना जताई जा रही है कि किशोर हाल ही में पानी में डूबा होगा। कैसे डूबा, कौन था, इसका पता पुलिस आस पास के थानों से लगा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है शिनाख्त के बाद कुछ पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें