फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रात को था ठीक, सुबह ढाबे से मिला कर्मचारी का शव

Mon, 27 Jan 2025 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चार दिन पूर्व एटा राजमार्ग स्थित मिश्री ढाबे पर सोनू ने काम चालू किया था। रात को वह ठीक-ठाक था, लेकिन 27 जनवरी की सुबह बिस्तर पर मृत मिला।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के एटा राजमार्ग पर ग्राम उमरावपुर के निकट मिश्री ढाबे से पुलिस ने 27 जनवरी की सुबह उसके कर्मचारी का शव बरामद किया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुहावली निवासी 40 वर्षीय सोनू पुत्र तेज सिंह होटल पर काम करता था। वह जगह-जगह कई होटल पर काम कर चुका है। लगभग चार दिन पूर्व एटा राजमार्ग स्थित मिश्री ढाबे पर उसने काम चालू किया था। 

बताया जाता है कि रात को वह ठीक-ठाक था, लेकिन 27 जनवरी की सुबह बिस्तर पर मृत मिला। सूचना पर कोतवाली की पोरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें