सहपऊ कस्बा के मोहल्ला होली गेट में 27 मई की दोपहर को 35 वर्षीय राहुल वाल्मीकि पुत्र पप्पू वाल्मीकि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मृतक की पत्नी नेहा की भी पांच मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव भी उसी कमरे में फंदे पर लटका मिला था, जिस कमरे में उनके पति का शव मिला है। दोनों ने पहले प्रेम विवाह किया था और बाद में परिजनों की सहमति पर शादी की थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद राहुल काफी अवसाद में थे।
उन्होंने अपने पीछे दो मासूम पुत्र और एक पुत्री को बिलखते हुए छोड़ा है। उनके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। अब उनके बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी उनकी विधवा मां के कंधों पर आ गई है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि कोई तहरीर देता है तो मामले की जांच की जाएगी।