परिजनों ने बताया कि रेखा का किसी बात पर सास, चचिया सास और चचिया ससुर से विवाद हो गया। उन्होंने कमरे में घुसकर अंदर से कुंदी लगा ली और गले में अंगोछे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गईं।
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला परसू में 35 वर्षीय रेखा उर्फ राखी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव अंगोछे के फंदे से पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि 10 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे रेखा का किसी बात पर सास, चचिया सास और चचिया ससुर से विवाद हो गया। उन्होंने कमरे में घुसकर अंदर से कुंदी लगा ली और गले में अंगोछे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गईं। उस समय उनके पति काम पर गए हुए थे। पुत्र ने भागकर पिता को इसकी सूचना दी। पति ने आकर परिजनों के साथ कमरे का दरवाजा तोड़कर रेखा को फंदे से उतारा और उन्हें सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देर शाम मायके वालों ने आकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाहिता ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।