फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इधर भतीजी की विदाई, उधर स्वास्थ्य कर्मी ने पेड़ पर फंदे से लटक कर दी जान, शराब पीने के थे आदी

Thu, 05 Jun 2025 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक के पुत्र सोनू ने बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी थी। शराब पीने से मना करने पर उन्होंने पहले भी फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। 5 जून को बहन की विदाई के बाद जब उनको खोजा गया तो वह खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। 
विज्ञापन
मृतक विद्याराम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में  सहपऊ के गांव उधैना निवासी विद्याराम (47) पुत्र रामखिलाड़ी का शव 5 जून देर शाम गांव से बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। दोपहर को ही उनकी भतीजी शादी के बाद विदा हुई थी। मृतक एटा जिले के जलेसर में आयुर्वेदिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।

विज्ञापन

 
मृतक के पुत्र सोनू ने बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी थी। शराब पीने से मना करने पर उन्होंने पहले भी फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। 5 जून को परिवार के सभी लोग उनकी चचेरी बहन की विदाई में व्यस्त थे। इस बीच उनके पिता बिना बताए घर से निकल गए। विदाई के बाद जब उनको खोजा गया तो वह खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। 

वह व अन्य परिजन उनको फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां से सीएचसी रेफर कर दिया गया। सीएचसी पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे एक पुत्री और दो पुत्रों के साथ पत्नी को बिलखते हुए छोड़ा है। उनकी दो संतान विवाहित हैं। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें