फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्वालियर से अपहृत किशोरी व आरोपी के थे रेलवे ट्रैक पर मिले शव

Wed, 10 Jun 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र में सोमवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर मिले दो शवों की शिनाख्त ग्वालियर से अपहृत एक नाबालिग किशोरी और उसके अपहरण के मुख्य आरोपी आनंद कुशवाहा के रूप में हुई है। ग्वालियर पुलिस मृतकों के परिजनों के साथ सोमवार देर रात मुरसान पहुंची। पुलिस शुरुआती जांच में दोनों के ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम के जरिये ग्वालियर के एक किशोर से शुरू हुई थी। किशोरी के पिता को संबंधों की भनक लगने पर उन्होंने बेटी को फटकारा था। इसके बाद 30 मई की देर रात किशोर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने एक जून को ग्वालियर के गिरवई थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पांच जून को आरोपी किशोर वापस ग्वालियर लौटा और पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। किशोर ने बताया कि वह किशोरी को शादीशुदा पड़ोसी 25 वर्षीय आनंद कुशवाहा की मदद से अहमदाबाद ले गया था। अहमदाबाद स्टेशन पर आनंद किशोर को चकमा देकर किशोरी को लेकर फरार हो गया था। आनंद कुशवाहा शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच और संशय
ग्वालियर पुलिस अब आनंद की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अहमदाबाद से भागने के बाद दोनों मुरसान कैसे पहुंचे। मुरसान पुलिस ट्रेन से गिरने की संभावना जता रही है, पर इस पर संशय है। रेलवे के गेटमैन को ट्रेन चालक या गार्ड से गिरने की कोई सूचना नहीं मिली थी। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की कड़ियों को जोड़ रही है।
परिजनों का दर्द और लापता बैग
मृतका के पिता, जो सीवर लाइन सफाई का ठेका लेते हैं, शव की शिनाख्त के बाद बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि बेटी अपने साथ पढ़ाई का बैग ले गई थी। बैग में स्कूल की कॉपियां, किताबें, कपड़े और एक मोबाइल फोन था, जो अभी नहीं मिला है। पिता ने बताया कि किशोरी उनकी इकलौती बेटी थी। युवक के परिजन कोई भी जानकारी देने से बचते नजर आए।



इनका कहना है

रेलवे ट्रैक के पास मिले शवों की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज है। वहां की पुलिस विवेचना आगे बढ़ाएगी, जिसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। मृतकों के सिर पर चोट है। घिसटने के भी निशान हैं, जो ट्रेन से गिरने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


-जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें