फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : 31 को होगा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

निकाय निर्वाचन को लेकर अब राजनेताओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की निगाहें भी आरक्षण पर टिकी हुई हैं। ाज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जल्द ही वार्डवार व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी किया जाएगा। इसे लेकर निर्वाचन कार्यालय को संकेत दे दिए गए हैं। वहीं, वर्तमान में नए मतदाताओं की फीडिंग का कार्य भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है, जिससे कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची को अनंतिम प्रकाशन किया जा सके।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निकाय निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। आयोग के निर्देश पर जिले में 31 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंनतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर वर्तमान में सभी तहसीलों के बीएलओ से नए मतदाताओं की सूची लेकर मतदाताओं की पोर्टल पर फीडिंग की जा रही है। वहीं दूसरी ओर से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद और वार्ड वार सभासद के लिए आरक्षण सूची जारी करने को लेकर आयोग की ओर से संकेत जारी कर दिए गए हैं। इसे लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। सीमा विस्तार वाली नगर पालिका परिषद हाथरस के आरक्षण को लेकर भी लोगों को निगाहें भी टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें