फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में शामिल बिजली उपभोक्ताओं को देने होंगे साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए नए इलाके में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में शहरी रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति होगी। ऐसे में उन्हें अधिक बिजली तो मिलेगी लेकिन साथ ही उन्हें साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल अदा करना होगा। अब तक ये उपभोक्ता ग्रामीण रोस्टर के तहत तीन रुपये 35 पैसे के हिसाब से बिल जमा कर रहे हैं। शहरी रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति होने पर हजारों उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा।
हाथरस शहर में पहले 27 वार्ड थे। तीन साल पहले नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ। इसमें 11 ग्राम पंचायतें और शामिल कर ली गई। अब नगर पालिका में 35 वार्ड हो गए हैं। आबादी भी दो लाख से अधिक हो गई है। अभी तक शहरी क्षेत्र में शामिल नए इलाकों को ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से ही बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

यह उपभोक्ता तीन रुपये 35 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल दे रहे हैं। अब बिजली विभाग द्वारा शहर से सटे इलाकों को शहरी रोस्टर से बिजली देने की तैयारी की जा रही है। बिजली विभाग ने निगम को 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

निगम स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद छोटे बड़े ट्रांसफार्मर लगाने के साथ नई लाइनें लगाई जाएगी। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि अब ग्रामीण रोस्टर के तहत दी जाने वाली बिजली का उपभोक्ताओं से तीन रुपये 35 पैसे के हिसाब से बिल लिया जा रहा है। शहरी रोस्टर की आपूर्ति मिलने के दौरान साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल अदा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें