फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव को लेकर मुकदमेबाजी
विज्ञापन

निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पति ने अपनी पत्नी व कोल्ड स्टोर के कर्मियों संग लगाया अभद्रता का आरोप
दूसरे पक्ष ने निवर्तमान प्रमुख पति पर साथियों संग अपहरण के प्रयास का लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। इसके मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। प्रमुख पति ने थाने में तहरीर देकर कोल्ड स्टोर पर कर्मचारियों एवं उनकी पत्नी से अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शनिवार को दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर गाली-गलौज करने एवं अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी के पति अर्जुन सिंह का आरोप है कि वह अपने निजी काम से बाहर गए थे। घर पर पत्नी व कोल्ड स्टोर पर कर्मचारी थे। आरोपी सुशील दिवाकर और हेम सिंह ठेनुआं ने कोल्ड स्टोर पर आकर उनकी पत्नी और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और धमकी देते हुए कहा कि यदि चुनाव लड़ने का प्रयास किया तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के सुशील दिवाकर ने आरोप लगाया है कि अर्जुन सिंह शुक्रवार की रात को अपने साथियों के साथ उनके घर पर आए। गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए उनका अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि दूसरे पक्ष की अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

चुनाव को प्रभावित करने के लिए मेरे व मेरे परिवार के साथ षडयंत्र रचा जा रहा है। मेरे द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ कभी अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील दिवाकर का आरोप है कि मैने चुनाव में समर्थन देने से इंकार कर दिया है इस कारण मत देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
-चौधरी अर्जुन सिंह, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पति
अर्जुन सिंह द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। सुशील दिवाकर की कोई भी तहरीर मेरे संज्ञान में अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
-प्रमोद कुमार, इंचार्ज थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें