खो-खो में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू की टीम ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, पिंकी द्वितीय और तरुणम तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, तनु द्वितीय और गौरी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, नेहा द्वितीय और निशा तृतीय रहीं। लंबी कूद में भी कोमल ने पहला, नेहा ने दूसरा और निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू की टीम विजेता और कंपोजिट विद्यालय जफराबाद की टीम उपविजेता रही। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू की टीम विजेता बनी।व्यवस्था में बलवीर सिंह, नवनीत कुमार, अश्वनी कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, होमेश्वर शर्मा, राजेश कुमार, रेखा सिंह, मुलायम सिंह, हरेंद्रपाल, योगेश केसरी, श्वेता वर्मा आदि का सहयोग रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में हर्ष क्लब ने मारी बाजी
हाथरस जंक्शन के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहीं खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के मुकाबले में कक्षा 10 के हर्ष क्लब ने कक्षा 11 के जतिन क्लब को हराया। स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय सत्यपाल सिंह सेंगर की स्मृति में आयोजित एसपी सिंह अंतरविद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत यह मुकाबला खेला गया। बालिका वर्ग में कक्षा नौ के शिवानी क्लब और कक्षा 10 के अंजली जादौन क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अंजली जादौन क्लब की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विद्यालय की प्रबंधक सुमन कुमारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस दौरान प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए भी विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। मौके पर प्रधानाचार्य नीरज सेंगर, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, डायरेक्टर वरुण प्रताप सेंगर, अमित कुमार, पूनम सेंगर, पंकज, अमन गौड़, अमिता सिंह, मुस्कान, सुमन, रचना, काजल आदि मौजूद थीं।