फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस कार्रवाई के विरोध में साधू आश्रम पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
साधू आश्रम पर शनिवार शाम सात बजे गश्त कर रही महिला दरोगा और पुलिस कर्मियों ने सड़क किनारे खड़ी बाइकों का चालान काटना शुरू किया तो हंगामा हो गया। चालान काटे जाने के विरोध में गांव सफेदपुरा के पूर्व प्रधान के पुत्र ने आसपास से युवाओं को बुला कर रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक साधू आश्रम के पास रामघाट रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान के पुत्र की बाइक गलत तरीके से खड़ी थी, जिससे जाम लग सकता था। बाइक सवार सफेदपुरा गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र भोला का कहना है कि वह गोलगप्पे खाने आया था, तभी अचानक से पुलिस उसका चालान काटने लगी। जिसका विरोध किया। इसके बाद पुलिसकर्मी युवक को अपने साथ थाने ले गए। इधर, इस कार्रवाई के विरोध में सफेदपुरा गांव और साधू आश्रम के लोगों ने रामघाट रोड जाम कर दिया। आधा घंटा बाद पुलिस ने बलपूर्वक जाम खुलवाया। जाम लगा रहे युवकों को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई लिखित कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें