फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास पर मतदान से पूर्व ब्लांक प्रमुख ने दिया पद से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफा
विज्ञापन

आज होना था सासनी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। ब्लॉक प्रमुख सासनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रहे घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है। अविश्वास प्रस्ताव से ठीक पहले ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी पत्नी अर्जुन सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। राजकुमारी ने अपना त्याग पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को सौंपा है, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है और उन्होंने इसकी सूचना डीएम को भी दे दी है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी ब्लॉक प्रमुख द्वारा त्याग पत्र दिए जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मंगलवार को पेश होने वाला अविश्वास प्रस्ताव भी निष्प्रभावी हो गई है।
दरअसल, ब्लॉक प्रमुख सासनी राजकुमारी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए डीएम ने 13 अगस्त की तारीख इस प्रस्ताव पर मतदान के लिए नियत की थी। प्रशासन की तरफ से इसकी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर सियासी सरगर्मियां भी उफान पर थीं, लेकिन इससे पहले ही सोमवार को ब्लॉक प्रमुख ने त्याग पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया का औचित्य ही खत्म कर दिया। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा या नहीं। ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी का कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस कारण त्याग पत्र देना आवश्यक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें