फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सोशल मीडिया पर दो बहनों की आईडी बनाकर कर रहा ब्लैकमेल

Thu, 02 Nov 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दो बहनों की फर्जी आईडी बनाकर शातिर युवक दोनों को ब्लैकमेल कर रहा है। युवक ने दोनों के फोटो एडिट कर उन्हें वायरल करने की भी धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि किसी युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना ली है। उसने किसी प्रकार उसकी बहनों के नंबर निकाल लिए हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर उनके रिश्तेदारों को फॉलो करके उनसे हमारे परिवार के बारे में जानकारी मांग रहा है। आरोपी अज्ञात लोगों को उनके मोबाइल नंबर साझा कर रहा है।



अज्ञात लोगों के कॉल उनके नंबर पर आ रहे हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर बहनों के फोटो डालकर उन पर अभद्र बातें लिखकर मोबाइल नंबर के साथ साझा कर रहा है। वह उन्हें बदनाम करने एवं गंदी फोटो एवं एडिट करके साझा करने की धमकी दे रहा है। आरोपी की हरकत से उसकी बहनें अवसाद में आ गई हैं और आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। कोतवाली हाथरस गेट इंस्पेक्टर क्राइम शमीम अहमद का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें