फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत निगमों के निजीकरण का भाकियू ने विरोध जताया

Tue, 03 Dec 2024 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को ब्लॉक कार्यालय के टिनशेड में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें विद्युत निगमों के निजीकरण की प्रकिया का विरोध किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र संयुक्त बीडीओ गंगीरी नरेंद्र सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हरलाल सिंह और संचालन पवन यादव ने किया। राजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने जा रही है। इसका भाकियू कड़ा विरोध करती है। सरकार बिजली विभाग के घाटे की जांच कराए और घाटे के लिए दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण होने से उपभोक्ताओं को काफी महंगी दर पर बिजली मिलेगी। पूर्व जिला महासचिव चौ. नवाब सिंह ने बताया निजीकरण के विरोध में 11 दिसंबर को गंगीरी बिजलीघर, 13 दिसंबर को बरला बिजली घर, 16 दिसंबर को दादों के आंबेडकर पार्क, 20 दिसंबर को छर्रा बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित उपखंड अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इस दौरान अखिलेश शर्मा, तेज सिंह, बाबू सिंह, राम सिंह, मुरारीलाल, लक्ष्मन सिंह, श्यौप्रसाद, थान सिंह, सूरजपाल सिंह, अमर सिंह, हरचरनलाल शर्मा, रियाजउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें