फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर झूमे भाजपाई, मिठाई बांट और आतिशबाजी चलाकर मनाई खुशी

Sat, 15 Nov 2025 03:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सांसद अनूप प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए की जीत पर जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
बागला कॉलेज मार्केट में एनडीए की जीत पर मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हाथरस जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की धुनों के बीच मिष्ठान्न वितरित कराया और आतिशबाजी चलाई।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि इस जीत ने देश में एक नया इतिहास रचा है। यह कार्यकर्ताओं की जीत है। मौके पर आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे, सांसद अनूप प्रधान, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर रूपेश उपाध्याय, हरीश सेंगर, मथुरा प्रसाद गौतम, सुनील गौतम, भीकम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद बोले-यह सुशासन और विकास की जीत
सांसद अनूप प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए की जीत पर जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी भी की। सांसद ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए फिर एक बार सुशासन, विकास और स्थिर सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह जीत विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

बिहार की जनता ने विकास-सुशासन को चुना : अंजुला

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर शुक्रवार को मधुगढ़ी स्थित जिला शिविर कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाई और मिष्ठान बांटी। सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन को चुना है। एनडीए की यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों पर जनता की मुहर है। शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, रामकुमार वर्मा, रत्नेश चटर्जी, रामहरि चाहर, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल, नरेंद्र ग्रोवर, अंकित गौड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास की राजनीति की जीत : रामेश्वर
मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय देश की जनता के विश्वास, सुशासन की नीति और विकास की राजनीति की जीत है। बिहार की जनता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर उनका पूर्ण भरोसा है। विश्वास है कि आने वाले समय में यह सिलसिला पूरे देश में और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें