हाथरस। अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के लिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि वह अल्पसंख्यकों के लिए बड़े घातक साबित होंगे। मोदी ने पीएम बनने के बाद पिछले बजट में अल्पसंख्यक मंत्रालय को 128 करोड़ का बजट बढ़ाया।
हेपतुल्ला राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास नहीं होगा तो देश तरक्की नहीं करेगा। देश में शिक्षा की कमी है। कौशल विकास योजना से देश में शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश भर में पीएम मोदी के 200 मंत्री और सांसद विकास पर्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हम वोट बैंक की नहीं, विकास बैंक की राजनीति कर रह रहे हैं। देश आजाद हो गया है, लेकिन महिलाएं खेत में शौचालय जा रही हैं यह बड़े शर्म की बात है। केंद्र सरकार तो विकास के लिए हर राज्य को खूब धनराशि भेजती है, लेकिन राज्यों द्वारा सहयोग नहीं करने के कारण विकास पिछड़ रहा है, इसलिए आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटाले न होने के चलते देश में तेजी से विकास हो रहा है। विदेश नीति बहुत मजबूत है और भारत में 31 मिलियन डॉलर का विदेशी निवेश हुआ है। जनधन योजना से गरीबों को सीधे सब्सिडी खाते में मिल रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र में सत्ता बनी और अब प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं के दम पर सत्ता हासिल करेंगे। सभी कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं का जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार करें।
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अखिलेश सरकार विकास मुक्त और भ्रष्टाचार युक्त सरकार है। उत्तर प्रदेश में हर बार सपा-बसपा, सपा-बसपा होता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि उन्होंने तालाब चौराहे पर ओवर ब्रिज का प्रस्ताव पास कराया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से 11 बड़ी सड़कों का निर्माण हुआ है। 164 करोड़ गांवों के विद्युतीकरण के लिए पास हो गया है, जिसका कार्य प्रगति पर है। पूर्व बृज प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, चेयरमैन हाथरस डौली माहौर, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, राजवीर पहलवान व देवकी नंदन कोरी, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, पूर्व चेयरमैन रमेशचंद्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राना, सुभाष सेंगर, प्रत्येंद्रपाल सिंह पप्पू भैया मंचासीन थे। स्थानीय भाजपा नेताओं ने सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वागत किया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री गौरव आर्य ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने आभार व्यक्त किया।
ये भाजपाई रहे कार्यक्रम में शामिल
भाजपा नेता संजय शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर रावल, दिलीप पोद्दार, देव चंद गौड़, संजय सक्सेना, देवेंद्र शर्मा, सुनीता सिंह, नंदिनी देवी, अखिलेश गुप्ता, सुनीता मिश्रा, गीता गौड़, सावित्री देवी, प्रीति चौधरी, दुर्गेश सेंगर, ज्योति गौतम, ममता रावल, प्रभा सिंह, मुकेश पौरुष, राजू शर्मा डिस वाले, महेंद्रपाल शर्मा, अशोक अग्रवाल, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, सुमित शर्मा, तुलसी दास, रामगोपाल, संतोष कुमार, प्रेमबिहारी चटर्जी, सतीश वाल्मीकि, वासुदेव माहौर, रामवीर सिंह, मुकेश राना, चौ. चंद्रवीर सिंह, राधेश्याम पागल, लवकुश शर्मा, रामकुमार वर्मा, विनोद चौधरी, बंशी पंडित, सुरेश चौधरी, महावीर तिवारी सहित काफी भाजपाई शामिल थे।
दावेदारों ने होर्डिंग्स से किया शक्ति प्रदर्शन
हाथरस। भाजपा के विकास पर्व कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्रियों को दिखाने के लिए हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे दावेदारों ने राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस के बाहर अपने-अपने होर्डिंग लगाकर खूब प्रचार-प्रसार किया। कुछ दावेदार तो जब केंद्रीय मंत्री कार में बैठ कर वापस लौट रहे थे तो उन्हें होर्डिंग भी दिखाने लगे।
पहनाने की जगह हाथ में थमाई माला
हाथरस। विकास पर्व कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी स्वागत समारोह के मौके पर भी दिखाई दी। मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार का नाम मंचासीन अतिथियों के स्वागत के लिए बोला गया। जिलाध्यक्ष ने भी डॉ. नजमा हेपतुल्ला को पुष्प गुच्छ भेंट किया और अन्य अतिथियों को गले में माला पहनाई, लेकिन सांसद राजेश दिवाकर को हाथ में माला देना कार्यक्रम में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
आयुष चिकित्सकों ने सौंपा केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन
हाथरस। राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में विकास पर्व कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक को आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार और डॉ. कुनाल वार्ष्णेय के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी कर्मचारियों व चिकित्सा अधिकारियों को उन्हीं की तरह प्रोविडेंट फंड, चिकित्सीय अवकाश, बीमा व मानव संसाधन नीति लागू की जानी चाहिए। आयुष चिकित्सक और ऐलोपैथिक चिकित्सक की स्थायी नियुक्तियों में वेतन समानता है, जबकि केंद्रीय योजना के तहत संविदा पर आयुष चिकित्सक और ऐलोपैथिक चिकित्सक में काफी असमानता है। समान कार्य होने के बावजूद समान वेतन नहीं दिया जाता। समान वेतन लागू किया जाए। चिकित्सक की तैनाती पंचायत स्तर पर लागू होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में डॉ. अजय कुमार सैनी, डॉ. पवन छौंकर, डॉ. रश्मि सेंगर आदि शामिल थे।
मंत्री के सामने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग
हाथरस। अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक अतुल वर्मा, जितेंद्र कौशल, विशाल शर्मा, अमरनाथ यादव, सोमेंद्र शर्मा, सुमन सिंह, तारा माहौर, सुनीता सारस्वत, सुनीता सिंह, अल्का भारती, मंजू सिंह, सीमा पूनियां, विनीता जैन, प्रेमकिशोर सिंह, दिनेश कुमार, नाहर सिंह, अखिलेश कुमार, अंबेश सिंह, दिनेश कुमार, नाहर सिंह, अखिलेश कुमार अंबेश, राकेश रावल, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, पुष्पेंद्र सारस्वत, नीलेंदु, कपिल ढींगरा आदि शामिल थे।