फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुई अराजकता के विरोध में बुधवार को भाजपा आलाकमान के निर्देश पर भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। साथ ही वहां हुईं घटनाओं की सीबीआई जांच कराने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।
शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे अपनी गुंडई दिखाकर गुंडागर्दी कर सनसनी फैलाने का कार्य कर रहे हैं। ममता बनर्जी चुनावों से पहले ही इस बात को कह चुकी थी कि चुनावों के बाद हम एक-एक को देख लेंगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से देखा भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वार्ष्णेय ने कहा कि यह तो सरासर लोकतंत्र की हत्या ममता बनर्जी के गुंडों द्वारा की जा रही है। इस पर हम राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं। पुतला दहन करने वालों में मुकेश सोनी, नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अजय वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, पंकज कुमार, अंकित अग्रवाल, संजू अग्रवाल, रजत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें