फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर छविचित्र पर माल्यार्पण करते पालिकाध्यक्ष । - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यालय सहित कई स्थानों पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर रूपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, दुगेश नंदनी, अशोक कुमार, विवेक वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, मोहन पंडित, अशोक गोला, चौधरी हंबीर सिंह, राजकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, रमेश राजपूत, धर्मवीर सिंह, सचिन वर्मा, अजय कुमार, रवि वार्ष्णेय, भोला सिंह रावत आदि थे। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी मौजूद रहे।
दोनों अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विपिन लवानियां, अखिलेश गुप्ता, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, अमित गुप्ता, भोला, करन वाल्मीकि, सुरेश चौधरी, लीलावती पुढीर, राजकुमार चौहान, प्रदीप सिंह आदि थे। हाथरस जंक्शन मंडल के गांव रामपुर स्थित आंबेडकर पार्क में पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजक्षेत्र मंत्री डौली माहौर ने छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके पर प्रमोद सेंगर, बासुदेव माहौर, प्रमोद मदनावत, अमित भौतिका, मनीष कुमार, गीता देवी, सुमन, प्रमोद वर्मा, गजेंद्र सेंगर, सचिन कुमार, प्रेमशंकर आदि थे। संचालन मंडल महामंत्री महेश वर्मा ने किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक व दादनपुर सेक्टर प्रभारी शालिनी पाठक के नेतृत्व में पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर नीरेश, गिरीश शर्मा, अमर सिंह, पूनम शर्मा, विजय सिंह, अतुल पाठक, सचिन अग्रवाल, आशीष, ओमप्रकाश, शिशुपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन

कैमार स्थित कन्ही सिंह इंटर कॉलेज में पुण्यतिथि मनाई गई। कॉलेज प्रबंधक प्रेमपाल सिंह ने जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गगन शर्मा, लक्ष्मीराज सिंह, विपिन कुमार, मनोज कुमार, मीनू सिंह, सतेंद्र सिंह, सुशील कुमार, चंद्रभान सिंह, अफरोज खां, रोहिताश शर्मा, आलोक चंद्र आजाद, हेमलता अग्रवाल, प्रवेश कुमार, प्रमोद कुमार, अंकित अग्निहोत्री, शीला शर्मा आदि थे। शहर के नवलनगर स्थित अनूप अग्रवाल, विजय वार्ष्णेय, भूषण गुप्ता, माधव शर्मा, सुनीता मिश्रा, मनोज वर्मा आदि ने पुण्यतिथि मनाई। शहर के एमएलडीवी इंटर कॉलेज में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर स्वतंत्र कुमार गुप्त, आलोक गुप्त सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते जिलाध्यक्ष व अन्य।- फोटो : HATHRAS

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते विधायक सदर हरीशंकर माहौर व अन्य भाजपाई।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें