फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाजपा नेता के भतीजे ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 03 Mar 2025 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आदित्य सिंह रोजाना की तरह शाम खाना खाकर अपने कमरे का दरवाजा बंद करके सो गया था। रात में परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो आदित्य फंदे से लटका था।
 
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के ओढ़पुरा तिराहा के निकट स्थित गणपति नगर में 2 मार्च की रात भाजपा नेता के भतीजे ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा का भतीजा आदित्य सिंह (24) अपने परिजनों के साथ गणपति नगर में रहता था। रोजाना की तरह वह 2 मार्च की शाम खाना खाकर अपने कमरे का दरवाजा बंद करके सो गया था। रात में परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो आदित्य फंदे से लटका था।
 
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें