संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 की ग्राम पंचायत कुरसंडा, कुम्हरई एवं पुसैनी में आयोजित ग्राम चौपालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक आचार्य महेंद्र सिंह, वार्ड प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर रावल, संयोजक डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, जिला महामंत्री प्रीति चौधरी एवं सादाबाद के पालिकाध्यक्ष रविकांत अग्रवाल ने मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने मोदी एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। आचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. चंद्रशेखर रावल ने उज्ज्वला योजना, हर घर इज्जतघर (शौचालय) योजना एवं हर घर नल (शुद्ध पेयजल) आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रीति चौधरी ने सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की बारीकियों से अवगत कराया। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने चौपालों ने कहा कि मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक राष्ट्र पुरुष के रूप में दिन रात लगे हुए हैं। डॉ. महेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के प्रत्येक नागरिक की चिंता करती है।
ग्राम चौपालों का संचालन संदीप ठाकुर ने किया। इन चौपालों के बाद गांवों का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह धाकरे, डॉ. तरुण शर्मा, रजत चौधरी, बंटी चौधरी, डम्बर सिंह, सुनील गौतम, महीपाल सिंह, प्रताप सिंह हवलदार, पंडित श्रीनिवास, दौजी राम, अतरसिंह, हुब्बलाल, डब्बू पाराशर, विजय भान सिंह, राधेलाल, बलवीर सिंह, विनोद बघेल, उदय भानु सिंह, अनिल सिसोदिया आदि थे।