फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड संख्या 14 से भाजपा ने खड़ा किया डमी प्रत्याशी : उमाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 14 से नामांकन दाखिल करने के बाद क्षमा शर्मा के ससुर व भाजपा नेता उमाशंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी डमी प्रत्याशी है। ऐसी स्थिति में वार्ड को खाली नहीं छोड़ा जा सकता है, इसलिए उनकी पुत्रवधू चुनाव लड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि गलत लोगों के हाथ में कोई चीज जाए, यह हमारे क्षेत्रों के लोगों, हमारे वार्ड के लोगों के लिए आत्मघाती होगा। पार्टी में निर्णय कभी-कभी गलत हो जाते हैं। इस बात को पार्टी भी महसूस कर रही है कि उससे गलती हुई है। वार्ड नंबर 14 में पारिवारिक रार भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपाध्याय परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह परिवार पूरे जनपद को अपनी मालकियत समझ रहा है, इसलिए हम लोगों को इसके लिए आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से हमें पीछे से समर्थन करेगी और यह हमारे लिए बड़ा सहयोग होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें