हाथरस। बिसाना के मानवेंद्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ सीके को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे कछपुरा पुलिया के पास से दबोचा। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि कृष्णा के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला है।
विज्ञापन
11 नवंबर को बिसाना में मानवेंद्र की गोली मारकर हत्या हुई थी, जिसमें उसका दोस्त समीर घायल हुआ था। मृतक के चाचा ने मौसा गीतेंद्र, कृष्णा, गोपाल, कौशल और सुमित पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने 19 नवंबर को कृष्णा के भाई गोपाल और ससुर उदयवीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो तमंचे व बाइक बरामद हुई थी। एसपी का कहना है कि पुलिस शेष आरोपियों को भी जल्द पकड़ेगी।